Click now

ड्रेस वितरण कार्यक्रम के साथ चेयरमैन ने वृक्षारोपण कर बच्चों से धरती को हरा-भरा बनाने की अपील की

ड्रेस वितरण कार्यक्रम के साथ चेयरमैन ने वृक्षारोपण कर बच्चों से धरती को हरा-भरा बनाने की अपील की

श्री न्यूज़ 24
रिज़वान अली

सिंगाही खीरी

कस्बे के प्राइमरी स्कूल इंगलिश मीडियम में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान चेयरमैन ने वृक्षारोपण कर बच्चों से धरती को हरा-भरा बनाने की अपील की।
सिंगाही नगर पंचायत के प्राइमरी स्कूल इंगलिश मीडियम में आयोजित ड्रेस वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालयों में ड्रेस कोड लागू करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मध्य गरीबी व अमीरी के अंतर को समाप्त करना है। एनपीआरसी मोईनुद्दीन अंसारी ने सभी अध्यापकों से पूरी निष्ठा व लगन के साथ बच्चों को शिक्षित करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य का निर्माता होता है, इसलिए उस पर अहम जिम्मेदारी होती है। प्रधानाध्यापक मेहनाज परवीन ने कहा कि लगतार हो रहे वृक्ष कटान के चलते आज हमारे देश का पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति जीवन में एक वृक्ष लगाने का संकल्प अवश्य लें। कार्यक्रम में 216 बच्चों को दो सेट स्कूल ड्रेस वितरित की गई तथा चेयरमैन सहित आये सभी आगुन्तकों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान अवनींद्र गुप्ता, सुनील, योगेंद्र, राधा कृष्ण आदि मौजूद रहे।

No comments