Click now

गोलागोकरणनाथ।आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

श्री न्यूज़ 24
आलोक कुमार वर्मा

गोलागोकरणनाथ

मामला ग्राम पंचायत वजीर नगर का है जहां ग्रामीणों को शुद्ध जल मुहैया कराने के उद्देश्य से शासन ने पानी की टंकी का निर्माण कराया था जो अब अनदेखी का शिकार हो चुकी है जिसके चलते ग्रामीण आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं आपको बता दें विगत 2 वर्षों से पानी की सप्लाई बंद है ट्रांसफार्मर खराब है जिसके चलते ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया नहीं हो पाता है  ऐसे में सवाल यह उठता है की शासन के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करके जनता को अच्छी सुविधाएं मुहैया कराने की प्राथमिकता रहती है मगर कुछ चाटुकार नेता एवं चाटुकार जनप्रतिनिधियों की वजह से शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाएं और उनका लाभ जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाता है उसी का जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत वजीर नगर में लगी पानी की टंकी है जिसका पानी पीने को लोग तरस चुके हैं।

No comments