Click now

सीमा पार पड़ोसी नेपाली नगर धनगढ़ी में नकली इंडियन करेंसी संग एक नेपाली पकड़ा गया

सीमा पार पड़ोसी नेपाली नगर धनगढ़ी में  नकली इंडियन करेंसी संग एक नेपाली पकड़ा गया

श्री न्यूज़ 24
राजुल गुप्ता

पलियाकलां खीरी

भारत नेपाल सीमा से सटे पडोसी राष्ट्र नेपाल के धनगढी मे कैलाली गांव पालिका बार्ड नंबर पांच निवासी छेदूराम पुत्र ढगौरा चौधरी के पास से आज एक एक हजार रुपये के सत्रह नेपाली नोटो की बरामदगी के बाद लगने लगा है कि कहीं न कहीं नेपाल का धनगढी शहर वास्तव मे नकली नोटो के काले व्यापार का हव वन चुका है
अभी हाल ही मे धनगढी मे 41900 रुपये भारतीय नकली करेसी के साथ दो भारतीय सिख युवको को भी नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था नेपाल पुलिस द्वारा बताया गया था कि यह भारतीय युवक नकली भारतीय नकली करेंसी लेकर नेपाल मे सोना खरीदने आये थे
बताते चले कि सरदार युवको के पास नकली करेंसी बरामदगी से महज दो दिन पूर्व धनगढी मे नीलम होटल के पास भीषण वम विस्फोट हुआ था जिसके चलते बार्डर पर तैनात तमाम खुफिया संस्थायें पुलिस कस्टम व सशष्त्र सीमा बल के जवान काफी एलर्ट रह कर हर आने जाने वालो की गहन तलाशी ले रहे थे ऐसे मे सिख युवको द्वारा नकली नोट लेकर बार्डर पार कर नेपाल जाना संभव नहीं लगता
अनुमान लगाया जाता है कि उक्त युवक असली भारतीय करेंसी नोटो के साथ नेपाल गये हो ऐर नकली करेंसी नेपाल से खरीद कर वापस आते समय पकडे गये हों
संज्ञान लें कि नेपाल सरकार ने भारतीय दोहजार पांच सौ व दो सौ रुपये के नोटो पर काफी समय से प्रतिबंध लगा रखा है
भारत सरकार ने नोटबंदी लागू होने के बाद नये रंग-रूप के साथ 17 सुरक्षा मानकों वाले नये भारतीय नोट छापने की शुरुआत हुई थी! परंतु अब फिर से बड़ी संख्या में नये भारतीय नोटों की तस्करी सीमा पार से शुरू हो गयी है! ये नकली नोट देखने और परखने में असली नोटों के ज्यादा करीब हैं. उत्तर प्रदेश बिहार की खुली नेपाल सीमा  नकली भारतीय करेंसी  नोटों की तस्करी का बड़ा रास्ता बना हुआ है

No comments