नगर पालिका परिषद,लखीमपुर द्वारा "जल संरक्षण कार्यशाला" का आयोजन किया गया

श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार
लखीमपुर
पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज,लखीमपुर में नगर पालिका परिषद,लखीमपुर द्वारा "जल संरक्षण कार्यशाला" का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता के रूप में श्रीमान पुलिस महानिदेशक (विशेष जांच प्रकोष्ठ)/जल संरक्षण सलाहकार, उ०प्र० सरकार श्री महेन्द्र मोदी के साथ ही जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी एवं नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष व अन्य अधिकारीगण सम्मिलित हुए। इस अवसर पर महोदय द्वारा जल के महत्व के विषय में बताते हुए भविष्य में जल की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने हेतु जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों से अवगत कराते हुए इस संबंध में जागरुक किया गया। तदोपरांत पुलिस लाइन खीरी में विभिन्न स्थानों पर गड्ढे करवाकर वर्षा जल संचयन कर जल को संरक्षित करने के विभिन्न तरीकों को बताया गया।

Post a Comment