Click now

आप की कहानी आप की जुबानी फेल होने पर घरवाले कर देते शादी, बिना कोचिंग निधि सिवाच ने UPSC में हासिल की 83 रैंक

आप की कहानी आप की जुबानी
फेल होने पर घरवाले कर देते शादी, बिना कोचिंग निधि सिवाच ने UPSC में हासिल की 83 रैंक

श्री न्यूज़ 24
आलोक कुमार वर्मा


यूपीएससी में 83 रैंक हासिल करने वाली निधि सिवाच की सक्सेस स्टोरी हर कैंडिडेट खासकर महिलाओं के लिए काफी प्रेरणा देने वाली है। घरवालों की तरफ से शादी के दबाव और बिन कोचिंग के भी निधि ने सफलता हासिल की।
निधि सिवाच के सामने पिता ने शर्त रखी थी कि अगर प्री या मेन्स से बाहर हुई तो उन्हें शादी के लिए हां करनी पड़ेगी। इस दबाब में अपने तीसरे एटेम्पट को आखिरी एटेम्पट समझ के तैयारी की और सफलता हासिल की। निधि ने बिना कोचिंग के सिविल सेवा परीक्षा 2018 में रैंक 83 हासिल की।
निधि ने बताया कि उन्होंने साल 2015 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने टैक महिंद्रा में नौकरी की थी। हालांकि, कॉलेज टाइम तक उन्होंने सोचा था कि वह डिजाइन या फिर डिफेंस के फील्ड में जाएंगी।

निधि कहती हैं

जब मैं एफकैट का इंटरव्यू दे रही थी तब मुझसे इंटरव्यू लेने वाले सर ने कहा तुम्हें सिविल सर्विस की तैयारी करनी चाहिए। इसके बाद मैंने इसकी तैयारी करनी शुरू की। निधी ने बताया कि मैंने हिस्ट्री ऑपशनल सब्जेक्ट चुना।

भीग गई थी आंसर शीट

निधि ने एग्जाम का एक्सपीरियंस बताते हुए कहा-हम कई बार चीजें जैसे चाहते हैं वैसे वह होती नहीं है। मेरा मेन्स का पहला एग्जाम था। मैं निबंध लिख रही थीं। मैंने आधे घंटे बॉडी सट्रक्चर बना लिया था और लिखने वाली थी।
निधि के मुताबिक मैं एक पेज लिख चुकी थी जो मेरे पीछे बैठे थे उन्होंने गलती से पानी मेरी आंसर शीट में गिरा दिया। मेरी पूरी आंसर शीट भीग गई। इस वजह से मेरे 15 से 20 मिनट खराब हो गए थे। मैं हार मारने वाली थी, लेकिन ये एग्जाम आपकी धैर्य की भी परीक्षा लेता है।

दी ये टिप्स

निधी ने एग्जाम की टिप्स देते हुए कहा कि -इस चीज पर कभी मत फॉलो करना कि हमें इतना पढ़ेंगे तभी सिलेक्शन होगा। ऐसे में आप सिलेक्टेड पढ़ों और जितनी ज्यादा बार हो सके उतना ज्यादा रिवीजन करो। सब चीज के पीछे नहीं भागना चाहिए।
निधि ने मैन्स की रणनीति बताते हुए कहा- आपको लगेगा की हर चीज दोहराई जा रही है। आप कॉपी चेक करने वाले को नजरिए से सोचे तो उसे भी दिन में 60 से 70 एक जैसी कॉपी चेक करनी होती है। ऐसे में इस चीज का ध्यान रखें कि कॉपी चेक करने वाले को आपकी कॉपी में कुछ अलग मिले।

विशेष आग्रह

अपने आस पास बहुत से ऐसे लोगों को देखा होगा, बहुत से ऐसे लोगों के बारें में सुना या पढ़ा होगा जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं, गरीबों की सेवा करते हैं, धर्म की दीवार को तोड़कर सभी धर्मों की एकता की बात करते हैं, गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं, अनाथ बच्चों की पढ़ाई या खाने पीने का खर्च उठाते हैं, जानवरों की सुरक्षा या देखभाल करते हैं, बहुत ही गरीबी या मुश्किल स्थिति से गुजरते हुए भी हार नहीं मान रहे हैं, कोई सुविधा न होने के बावजूद भी पढना नहीं छोड़ रहें हैं, सामाजिक सन्देश देने के लिए कोई नया काम कर रहे हैं, आदि आदि।  इस पहल में उन सभी लोगों की जिंदगी से जुडी और प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत की जाएगी जो समाज के लिए एक प्रेरणा हैं या एक मिसाल हैं।और इस शुरुआत का मकसद सिर्फ लोगों को दूसरों की मदद करने के लिये, मुश्किलों और निराशाओं से बाहर निकलने के लिए, अपनी और दूसरों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना हैं। और मुझे विश्वास हैं कि मेरा ये प्रयास अपने मकसद में जरुर सफल होगा।

अगर आपके आसपास भी ऐसा कोई शख्स है, ऐसा कोई उदाहरण है, जो किसी भी तरह से अपनी और दूसरों की जिंदगी में बदलाव ला रहा है और दूसरों के लिए एक प्रेरणा है और आप उस शख्स की प्रेरणादायक कहानी लोगो को बताना चाहते हैं तो अपनी एक फोटो और अपने बारे में थोड़ी जानकारी जैसे- आपका नाम, जगह, क्या करते हैं? आदि के साथ उस शख्स की कहानी और सम्बंधित Image हमें भेज सकते हैं। पसंद आने पर उस शख्स की कहानी आपके नाम और फोटो के साथ पोस्ट की जाएगी 

"आप की कहानी, आप की ज़ुबानी। अपनी आपबीती हमें बताएँ, हम दुनिया को बताएँगे"

No comments