Click now

मोहमदी रोडबेज बसअड्डा नशेड़ियों का बन रहा स्वर्ग,जिम्मेदार अनजान

मोहमदी रोडबेज बसअड्डा नशेड़ियों का बन रहा स्वर्ग,जिम्मेदार अनजान

श्री न्यूज़ 24
रितेश शुक्ल

मोहम्मदी

मोहमदी के रोडबेज बस अड्डे पर,जहाँ शाम होते ही रोडवेज के पीछे बने टीन शेड मे शराबी और अराजक तत्वों का जमावडा लगना शुरू हो जाता है ,तथा हर गैरजरूरी काम.की वहाँ से शाम होते ही शुरुआत शुरु हो जाती है ,लेकिन विभाग की तरफ से शायद कोई चौकीदार होगा लेकिन उनकी भी नजर ऐसे तत्वों पर नही पडती या ऐसे तत्वों के खौफ के कारण कुछ कर पाने मे असमर्थ है ,बस अड्डे की इमारत में पीछे जहां यात्रियों के बैठने की जगह है शाम को वहां लगती है शराबियों की महफिल इसी जगह में है महिला व पुरुषों के लिए सार्वजनिक मूत्रालय व शौचालय शाम 7:00 बजे के बाद कोई महिला नहीं जा सकती  शौचालय, या कोई यात्री रात मे कुछ देर वहा रुक बस का इन्तजार भी नही कर सकता ,देखने मे आया है कि  रोज सुबह बस अड्डे परिसर के चारो ओर देसी व अंग्रेजी शराब के क्वार्टर व बीयर की कैन चारो ओर बिखरे नजर आऐगे , इन शरावियो का समय शाम 7:00 बजे से 11:बजे तक का होता है और खूब करते है मौजमस्ती , जहां एक और दूरदराज शहरों से आने वाले यात्री महिला हो या पुरुष रोडवेज के पीछे जाने से डरते भी हैं,वही नगर का आम आदमी भी वहाँ जाने से कतराता है. लेकिन विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान कभी नहीं दिया गया सूत्रों की माने तो क्षेत्र के शराबियों के अतिरिक्त और भी शातिर अराजक तत्वों का जमावडा शुरू होकर देर रात तक चलता है ,लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से पीछा छुडाते नजर आ रहे है ,बैसे यह रोड वेज शाम होते ही यात्रियों का रोडवेज बस अड्डा न होकर केवल असमाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है।

No comments