Click now

बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान सिंगाहा के शान्ति देवी सरस्वती ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में हुआ

बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान सिंगाहा के शान्ति देवी सरस्वती ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में हुआ

श्री न्यूज़ 24
रिज़वान अली

सिंगाही खीरी

बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सिंगाहा के शान्ति देवी सरस्वती ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ।बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार रॉय ने आत्मरक्षा के टिप्स दिए। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 100, 1090 और 1076 के बारे में भी बताया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ घर से स्कूल जाते समय रास्ते में कोई अमर्यादित घटना, असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ अथवा दु‌र्व्यवहार किया जाता है तो इसकी सूचना महिला पुलिस हेल्प लाइन 1090 पर दें, पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखेगी और आरोपियों के खिलाफ तुरत कार्रवाई की जाएगी।कोई भी समस्या होने पर पुलिस को जानकारी दें। बच्चों को अपने संबंधित अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए। शासन की तरफ से तमाम तरह के हेल्पलाइन हैं जिसका आप सभी विषम परिस्थितियों में उपयोग कर सकती हैं। महिला पावर लाइन 1090, 1098, 1076, 181,एंटी रोमियो के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान स्कूल के प्रबन्धक, राजकुमार गुप्ता, प्रधान अध्यापक लक्ष्मी देवी , कांस्टेबल पुष्पेंद्र, राजेश,बबिता यादव, शेलेन्द्र यादव, नन्द लाल गुप्ता, सुनील कुमार, रेनू शुक्ला सही समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

No comments