Click now

संचारी रोग की रोकथाम के उद्देश्य से उच्च व प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के द्वारा कस्बे मे निकाली रैली

संचारी रोग की रोकथाम के उद्देश्य से उच्च व प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के द्वारा कस्बे मे निकाली रैली

श्री न्यूज़ 24
विमलेश कुमार चौधरी

बांकेगंज(खीरी)

लखीमपुर खीरी सदर तहसील गोला के ब्लाक बॉकेगंज स्थिति कस्बे में संचारी रोग की रोकथाम के उद्देश्य से ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार भार्गव  के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थिति स्कूल के बच्चों द्वारा कस्बे की मुख्य सडकाे से होते हुए रैली निकाल कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया, रैली निकालने से पहले गोष्टी  का आयोजन किया गया।

यूनिसेफ की बी एम सी पुष्पा वर्मा ने व  बी आर जी शोयब अहमद ने महत्वपूर्ण चर्चा करते हुऐ बताया की संचारी रोग (दिमागी बुखार) जैसे संक्रामक रोगों से स्वच्छता से बचाव हो सकता हैं उन्होंने बताया की शौचालय का प्रयोग कर हाथों  को साबुन से धोने सहित आैर भी अनेको महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बच्चाें काे बताया की इन सब बातों पर ध्यान देने पर संचारी जैसे रोग नहीं होते हैं साथ ही ए एन एम फूलमती ने टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी दी ,कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक साेमवती व विष्णु वर्मा बी पी एम ,चन्दप्रभा ए एन एम, सन्दीप कुमार अध्यापक व  साेयब खान,अन्य स्टाफ, अध्यापक अध्यापिकाएं स्कूली बच्चे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments