Click now

नगर पंचायत खीरी को मिला ओडीएफ सर्टिफिकेट

नगर पंचायत खीरी को मिला ओडीएफ सर्टिफिकेट

श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार

खीरी टाउन

नगर पंचायत खीरी में हाल के दिनों में स्वच्छता व साफ सफाई की बदली हुई स्थितियों का परिणाम अब सामने भी नज़र आने लगा है, दरअसल  करीब 10 दिन पूर्व भारत सरकार की टीम क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया  नगर पंचायत खीरी में ओडीएफ के सत्यापन हेतु आई थी ,जिसमें हरेक मोहल्ले में खुले में शौच की स्थितियों की विधिवत जांच पड़ताल की गई, QCI की टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र में व्यक्तिगत शौचालयों ,सामुदायिक शौचालय तथा सार्वजनिक शौचालय की स्थिति,सुविधाओं पर मानकों के अनुरूप परीक्षण किया जिसमें आज पूर्व में खुले में शौच से मुक्त घोषित  नगर पंचायत खीरी  को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ( भारत सरकार) द्वारा प्रथम सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया गया, इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत खीरी को अभी तक क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया का एक भी सर्टिफिकेट न मिल पाना निश्चय ही शर्मनाक था,हाल के दिनों में नगर पंचायत कर्मियों व सभासदों द्वारा इस पर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया,लोगों में खुले में शौच न करने के फायदों के विषय में बताया गया,सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालयों पर जोर दिया गया तब जाकर इस उपलब्धि को हासिल किया जा सका.

No comments