गुरुवार शाम हुई तेज बारिश ने एक बार फिर नगर पंचायत के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी

श्री न्यूज़ 24
रिजवान अली
सिंगाही खीरी
गुरुवार शाम हुई तेज बारिश ने एक बार फिर नगर पंचायत के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी है। मात्र घंटे भर की बारिश से चोक नाले नालियों के कारण जगह-जगह जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कस्बे के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। स्थिति यह रही कि बारिश की वजह से नगर पंचायत के मुख्य बाजार जिला सहकारी बैंक एटीएम दुकानों में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा इससे लोगों में नगर पंचायत के प्रति आक्रोश गहराता जा रहा है।
एक तरफ जहां लोग बारिश का इंतजार करते हैं। वहीं सिंगाही कस्बे के बस स्टैंड पर दुकान वाले दुकानदार बारिश ना होने की दुआ करते हैं, क्योंकि बारिश होने पर यहां का नाला बंद हो जाता है और इससे बाहर आया गंदा पानी दुकानों में भर जाता है। जिससे दुकान में रखा सामान तो खराब होता ही है वहीं पानी कम होने पर घंटों बालटियों से पानी निकालना पड़ता है। गुरूवार को भी कस्बे में हुई बारिश के बाद ऐसा नजारा देखने को मिला। दरअसल कस्बे के बस स्टैंड पर नाले के पानी की निकासी के लिये एक पुलिया बनी हुई है। जिसकी पिछले कई महीनों से सफाई न होने के कारण पुलिया के नीचे नाला जाम हो जाता है। ओवर फ्लो होकर इसमें मौजूद पानी दुकानों में भर जाता है। जिसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नई सड़क को भी पानी के कारण खतरा पैदा हो गया है।

Post a Comment