Click now

यूनिसेफ टीम ने कसमण्डा की देखी बदहाल शिक्षा व्यवस्था

यूनिसेफ टीम ने कसमण्डा की देखी बदहाल शिक्षा व्यवस्था

श्री न्यूज़ 24
विनय शुक्ला

कमलापुर

स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के तहत यूनिसेफ एवं पर्यावरण शिक्षण केंद्र की टीम ने कसमण्डा प्रखंड क्षेत्र के मनिकापुर ,सरौरा, छरासी, रूठा गांव स्थित  विद्यालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यालय में की गई नवीन पहल के अंतर्गत किचेन , मीडे मील , पेयजल व्यवस्था एवं स्वच्छ शौचालय प्रबंधन आदि कार्यो का अवलोकन किया गया। इस दौरान टीम ने विद्यालयो की बदहाल व्यवस्था देख कर नराजगी दिखाई ।

मंगलवार को युनिसेफ टीम ने विकासखण्ड के मनिकापुर स्थित प्रथमिक विद्यालय का निरिक्षण किया । जहाँ विद्यालय बन्द मिला और बच्चे स्कूल के बाहर खेलते मिले ।  वही सरौरा ,छरासी, रूठा गाँव के प्रथमिक विद्यालयो मे गन्दगी देख कर नराजगी दिखाई । टीम ने शिक्षको को  कई आवश्यक दिशा-निर्देश  देते हुये । उन्हे शिक्षा के मुल उद्देश्य को पुरा करने का निर्देश दिये  । टीम में यूनिसेफ के पदाधिकारी टिमहिना, जेम्स, कैलिफोर्निया व , राज्य यूनिसेफ पदाधिकारी  गौरव  आदि शामिल थे।

No comments