Click now

पलिया एमएलए रोमी साहनी की इंसानियत से मोहित की आंखों को मिलेगी रोशनी

पलिया एमएलए रोमी साहनी की इंसानियत से मोहित की आंखों को मिलेगी रोशनी

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा

पलियकलां-खीरी

बेटा माँ की आँखों का तारा होता है और जब उसी बेटे की आँखे न रहे तो उस माँ पे क्या गुजरती है ये बता पाना बेहद ही मुश्किल होता है। पलिया विधायक रोमी साहनी ने दरिया दिली दिखाते हुए सम्पूर्णानगर की रहने वाली गरीब बबिता चौधरी के बेटे मोहित की आँखों के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की मदत की।
आपको बताते चले की सम्पूर्णानगर में एक गरीब परिवार अपना जीवन गुजर बसर कर रहा था की तभी मोहित की आँखों की रोशनी कम हो गई जिस कारण माँ ने दुखी होकर विधायक से अपने बेटे के इलाज के लिए गुहार लगाई विधायक रोमी साहनी उनकी परेशानी को देख लखनऊ के एक निजी अस्पताल प्रकाश नेत्र केंद्र में मोहित को एडमिट करवाया और मोहित की आँखों का इलाज हो रहा है ।  रोमी साहनी ने अस्पताल पहुँच कर गरीब परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदत देते हुए हाल खबर की जानकारी ली और परिवार को भरोसा देते हुए आगे भी मदत करने आश्वासन दिया। यूँ तो विधायक रोमी साहनी को लोग अपना मसीहा मानते है वंही आमजन के लिए एक विधायक का ऐसा समर्पण सायद कही देखने या सुनाने को मिलता है| विधायक रोमी साहनी हमेसा चर्चा का विषय बने रहते है। सभी की मदत के लिए इनके दरवाजे हमेसा खुले रहते है। क्षेत्र में सभी के दर्द से वाकिफ रहते है और परेशानी को दूर करने का भर्षक प्रयास भी करते हैं।

No comments