Click now

ग्रामीण शौचालय के निर्माण में बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रस्टाचार

ग्रामीण शौचालय के निर्माण में बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रस्टाचार

श्री न्यूज़ 24
मान सिंह

लहरपुर

ग्रामीण शौचालय के निर्माण में बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रस्टाचार।शौचालय के नाम पर अच्छी खासी कमाई कर रहे है दलाल और संबंधित अधिकारी।
आपको बताते चले कि ताजा शौचालय के भ्रस्टाचार का मामला ग्राम पंचायत अम्बा विकासखंड बेहट थाना व तहसील लहरपुर का सामने आया है।जिसमे लाभार्थी हरिराम पुत्र रूप नारायण का शौचालय नही बनवाया गया और दूसरी तरफ ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान की मिलीभगत से लाभार्थी का रुपया निकाल लिया गया।लाभार्थी शौचालय बनवाने के लिए दर दर भटक रहा है।पर उसकी कोई सुनने वाला नही है।जहाँ एक ओर केंद्र की मोदी सरकार हर घर शौचालय का सपना पूरा काने की  तरफ बढ़ रही है वही दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी अधिकारी और कर्मचारी है जो सरकार की योजनाओ पर पलीता लगा रहे है।
आपको बता दे कि जब कही से मदत नही मिली तो लाभार्थी हरिराम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।

No comments