बरसात ने खोली नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल,कई मोहल्ले जलभराव की चपेट में आये, गन्दगी का फैला साम्राज्य

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्र
पलियकलां-खीरी
नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही की बारिश ने खोली पोल, नगर के कई निचले मोहल्लों में हुआ जलभराव सड़को पर गंदगी फैलगई है। जिससे राहगीरों कोआवागमन में तमाम दिक्कते उठानी पड़ रही हैं।चारों तरफ फैली गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के फैलने आसार बन गए हैं, खासकर नगर पालिका दफ्तर के पास बने काम्प्लेक्स का हाल बेहाल है, और दीपक तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ कर रहा है।दुकानदार कई बार सफाई निरीक्षक से शिकायत कर चुके हैं लेकिन काम्पलेकस में फैली गंदगी की सफाई नहीं कराई गई है। इससे दुकानदारों खासा रोष फैल गया है। दुकानदारों ने चेयरमैन को पत्र देकर कम्प्लेक्स की गलियों की सफाई कराये जाने की मांग की है।
नगर के कई ऐसे मोहल्ले हैजहां पर महीनोंनालियों की सफाई
नहीं कराई जाती है, इसके अलावा झाड़ू भी कई दिनों के बाद नही लगाई जाती है।सफाई के ब बाद भी सफाई कर्मियों के द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जाता है। इससे भीषण बदबू के बीच से निकलने में लोंगों को तमाम दिक्कते उठानी पड़ती है। जबकि
गंदगी,बारिश होने से सड़को पर फैल गई है।मोहल्ले वासियों के कहने पर सफाईकर्मीभड़कते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।सफाई निरीक्षक के संग सफ़ाई हवलदारों की लापरवाही के चलते नगर में चारों तरफ गन्दगी के ढेर दिखाई देते हैं, इससे नगर में संक्रामक रोगों के फैलने के आसार बढ़ते ही जा रहें हैं,और जिम्मेदार कर्मचारी मूक- बघिर बने हुए हैं।इससे नागरिको में खास रोष फैल रहा है। कई मोहले के लोगों ने चेयरमैन को पत्र देकर नियमित सफाई करवाये जाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
नगर पालिका दफ्तर के निकट बना काम्प्लेक्स के ऊपरी मंजिल पर पोस्ट आफिस और सेल्स टैक्स विभाग के ऑफिस है, इसके नीचे वाली गली में भीषण गन्दगी फैली हुई है, इससे निकलने वाली दुर्गंध के बीच से आवागमन में लोगों को निकलने में हो रहीं हैं। इस परेशानी की तरफ पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहँ की गन्दगी दीपक तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।कम्प्लेक्स के दुकानदारों और गन्दगी से परेशानमोहल्ले वासियों में आक्रोश फैल रहा है। नगर पालिका की लापरवाही से परेशान
मोहल्लेवासियों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मोहल्ले की गलियों वनालियों की सफाई कराये जाने तथा जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की है।
सफ़ाई निरीक्षक की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अक्सरमोबाइल बन्द करके अपनी सीट से गायब रहते हैं।ऐसी दशा में परेशान लोग इघर-उघर भटकते रहते हैं और चुप्पी साधकर घर बैठने को मजबूर हो जाते हैं।सफाइ न होने और गन्दगी के बढ़ते ढेरों के कारण मच्छरों का आतंक भी दिनोदिन बढ़ता जा रहा है।ऐसी दशा में संक्रामक रोग फैल सकते हैं इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

Post a Comment