Click now

शिमला से नेपाल जा रही बस शारदा नहर में गिरी

शिमला से नेपाल जा रही बस शारदा नहर में गिरी

श्री न्यूज़ 24
आलोक कुमार वर्मा

निघासन

आज प्राइवेट बस(ना5ख778) जो शिमला से नेपाल जा रही थी ग्राम मुरावनपुरवा स्थित रौली पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।इस बस में 33 सवारियां सवार थी जिसमे 32 सवारियां नेपाल की व एक सवारी हिमाचल प्रदेश की थी।घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ व चौकी इंचार्ज शारदानगर मय फोर्स मौके पर पहुँचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।खीरी पुलिस की तत्परता के चलते कोई भी हताहत नही हुआ।सभी सवारियां सकुशल है। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व यातायात पुलिस को जनपद में सभी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र को चिन्हित कर शीघ्र-अतिशीघ्र "Reflector/चेतावनी बोर्ड" लगवाने हेतु निर्देशित किया गया है।




No comments