Click now

देश में बढ़ता महिलाओं पर अत्याचार,दोषियों पर प्रशासन मौन

देश में बढ़ता महिलाओं पर अत्याचार,दोषियों पर प्रशासन मौन

श्री न्यूज़ 24
कपिल शर्मा

गाज़ियाबाद

बीती रात एक अनजान वायरल वीडियो ने अचानक मेरे मोबाइल पर दस्तक दी जिसे देखकर दिल दहल सा गया । इस वीडियो को देखकर बहुत गुस्सा आया और अफसोस भी हुआ। गुस्सा इसलिए कि आजाद राष्ट्र में आज भी खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है, किसी को भी देश के कानून का डर नहीं रह गया है। कोई भी कहीं पर भी किसी पर भी हमला कर रहा है।
अफसोस इस बात का है कि नारी जिसे शक्ति कहा गया है, जो कभी बेटी है कभी बहन तो कभी पत्नी है और कभी एक मां भी है। लेकिन हमारा हिंदुस्तान उसी नारी के साथ हुए अत्याचार की घटनाओं से पटा हुआ है। कुछ महिलाएं इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती हैं तो कुछ लोक लाज के भय से शांत बैठ जाती हैं और कुछ की आवाज यह जुर्म के ठेकेदार बंद कर देते हैं।
वीडियो में आई घटना शायद पंजाब प्रांत के किसी क्षेत्र की है वह जगह कौनसी है यह ज्ञात नहीं हो पाया। वीडियो में कुछ पुरुष एक महिला को घर से खींच कर सड़क पर लाते हैं और अंधाधुंध कभी बेल्ट से कभी डंडों से और कभी लातों घुसो से बेरहमी से उसे पीटने लगते हैं। जब घर की एक अन्य महिला इसका विरोध करती है तो यह दबंग उसे भी बेरहमी से पीटने लगते हैं। पिटती हुई महिला को देखकर उसका उसका बच्चा लगातार रोए जा रहा है, राहगीर भी देखकर दूर हो जा रहे हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद ही भीड़ के अचानक आ जाने से उस महिला की जान बच पाती है, वरना इसमें कोई शक नहीं कि वह जुर्म के ठेकेदार ,वह दबंग उसे जान से ही मार डालते।
टेक्नोलोजी के इस बदलते हिंदुस्तान को अब अंदर से बदलने की आवश्यकता है और साथ ही साथ आवश्यकता है कानून व्यवस्था को सख्त होने की, ताकि जुर्म के ठेकेदार खुलेआम गुंडागर्दी ना कर पाए और हम और आप चैन की सांस ले पाए।

No comments