Click now

खीरी टाउन में प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहा बड़ा घपला,लोगो से आवास स्वीकृति के नाम पर वसूले जा रहे रुपये

खीरी टाउन में प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहा बड़ा घपला,लोगो से आवास स्वीकृति के नाम पर वसूले जा रहे रुपये

श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार

खीरी टाउन,लखीमपुर

खीरी टाउन में प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहा बड़ा घपला लोगो से आवास स्वीकृति कराने  के लिए वसूले जा रहे रुपये।
आपको बताते चले कि ऐसा ही एक मामला खीरी टाउन मोहल्ला बुखारी टोला में सामने आया जिसमे दो महिलाओं ने सीधे सीधे  आरोप लगाया है कि उनसे आवास स्वीकृति के नाम पर 500 रुपये तथा स्वीकृत होने के पश्चात पहली किस्त आने पर 10000 रुपये मांगे गए।पूरा मामला बुखारी टोले की रहने वाली रेशमा बानो पत्नी जैनुल आब्दीन तथा शबीना पत्नी शकील से संबंधित है।जिन्होंने आर एन एम कंपनी के प्रेम प्रकाश व उनके साथी शफीक अंसारी पुत्र रफीक अंसारी पर अवैध वसूली के खिलाफ परियोजना अधिकारी डूडा को शिकायती पत्र लिख कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है आपको बता दें कि सफीक पुत्र रफीक यह खीरी का लोकल दलाल है जो आवास स्वीकृति के नाम पर लोगो से धन की वसूली करता है।इसके खिलाफ कई बार लोगो ने शिकायत भी की पर कोई फायदा नही रहा।खीरी टाउन में यह सब गोरख धंधा मिली भगत से चल रहा है जिसकी वजह से दोषियों पर कोई कार्यवाही नही हो पाती है।प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर दलालों ने लाखों रुपये कमाए है और कमा रहे है।डॉक्टर सलीम खान जोकि जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा है ने इस अवैध वसूली के खिलाफ कई बार आवाज उठाई है।लेकिन इस अवैध वसूली का खेल मिली भगत से फल फूल रहा है जिनके शिकार मासूम और नियम कानूनों से अनभिज्ञ लोग होते है।लेकिन विभाग को इसपर कड़ा एक्शन लेना चाहिए।ताकि मजलुमो को इंसाफ मिल सके और बिचौलिये जेल की हवा खाएं।

वर्जन

इस घटना का वर्जन जिला कोऑर्डिनेटर(डूडा) विकास से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें हुई है और ऑफिस पहुंच कर क्या प्रकरण है देखेगे।विकास ने बताया इस घटना में शामिल लड़के संस्था के नही है।अगर आर एन एम कंपनी के है तो भी और नही है तो भी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments