ग्राम सभा राजापुर के राजजीपुराम मे लगा गंदगी का अंबार,जिम्मेदार नदारद

श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार
लखीमपुर-खीरी
राजापुर ग्राम सभा बनी गंदगी और प्रदूषण का पर्याय।जिम्मेदार नही ले रहे कोई सुध।लोग ऐसे गंदगी से भरे माहौल में रहने को है मजबूर।पूरी ग्राम सभा गंदगी और गंदे पानी से भरी पड़ी है पानी के निकास की कोई भी उचित व्यवस्था नही है लोगो के द्वारा शिकायत करने पर भी कोई जिम्मेदार इस ग्राम सभा की सुध नही ले रहा है।परेशानी का आलम ये है कि स्वयं बी डी सी राजापुर भी इस गंदगी से त्रस्त है।
आपको बताते चले कि ग्राम सभा राजापुर,लखीमपुर में गंदगी जोरों पर है।पानी के निकास की कोई उचित व्यवस्था नही है।लोगो के घरों के सामने पानी भरा हुआ है और उन्ही रास्तो से निकलने के लिए मजबूर है ग्राम सभा राजपुर के बाशिंदे।ग्राम प्रधान को इन परेशानी से लोगो ने कई बार अवगत कराया पर किसी तरह का कोई समाधान नही हुआ।ग्राम सभा राजापुर के बी डी सी जोकि स्वयं इस परेशानी से जूझ रहे है उन्होंने बताया कि इन समस्याओं की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को करा दी पर हर बार उन्हें किसी न किसी बहाने से टाल दिया जाता है।बीडीसी के घर के सामने ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है।आलम ये है जब बीडीसी के घर के सामने इतनी गंदगी है तो आम लोगो का क्या होगा।
ग्राम सभा राजापुर के लोग आने वाले बरसात के दिनों को याद करके सहम जा रहे है कि उस वक्त स्थिति बड़ी विकराल होगी।क्योंकि पानी के निकास की कोई उचित व्यवस्था है नही।पूर्व में भी लोगो ने ऐसी मुसीबत का सामना किया है।अब सवाल उठता है कि ऐसी ही स्थिति रहेगी तो बरसात के दिनों में गंदगी और बरसात के पानी की वजह से जो बीमारी उपजेगी उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा।जिम्मेदार तो आंखों पर पट्टी बांधकर बैठ गए है।बरसात के दिनों में लोगो को निकलने और बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।पूरा का पूरा ग्राम सभा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है और जगह जगह कूड़े के ढेर नजर आते है।सफाई कर्मी भी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते है।
जहां एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है प्रधानमंत्री स्वयं इसे जन आंदोलन में बदल चुके है।करोड़ो रूपये स्वच्छ भारत मिशन पर लगाया जा रहा है लेकिन सब जन प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता से बेकार नजर आ रहा है।कुल मिलाकर यदि वक्त रहते राजापुर ग्राम सभा की समस्या दूर नही की गई तो लोगो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।

Post a Comment