Click now

इमरान खांन के गाल पर झन्नाटेदार तमाचा, अमेरिका बोला- भारत में आतंकी भेजना बंद करो

इमरान खांन के गाल पर झन्नाटेदार तमाचा, अमेरिका बोला- भारत में आतंकी भेजना बंद करो

श्री न्यूज़ 24
मुकेश वर्मा

नई दिल्ली

अमेरिका ने  इमरान खान के गाल पर ऐसा झन्नाटेदार तमाचा मारा है कि उन्हें कयामत तक तारे दिखाई देते रहेंगे। अमेरिका ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान में आतंकी खुले आम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। पाकिस्तान चाहता है कि दक्षिण एशिया में शांति बनी रहे तो यह जिम्मेदारी भी पाकिस्तान की है। पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण देना बंद करे और भारत में होने वाले आतंकी हमलों को भी रोके।  अमेरिका का यह बयान उस दौरान आया है जब पाकिस्तान की ओर से शांति के फिलर देकर भारत पर तोहमत मढने की साजिश की जा रही है। 
इसी साजिश के तहत इमरान खांन ने भारत में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री मोदी को लिखी दूसरी चिट्ठी में कहा है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे समेत सभी मतभेदों को सुलझाने के लिए नई दिल्ली के साथ बात करना चाहता है। इमरान ने कहा कि दोनों देशों की जनता को गरीबी से उबारने के लिए वार्ता ही एकमात्र समाधान है और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है।भारत ने  पाकिस्तान की कुटिल चाल को भांप कर कह दिया कि आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती और किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 13-14 जून को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से इतर दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच किसी द्विपक्षीय मुलाकात की योजना नहीं है।
इन सबके बीच व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वास्तव में अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान में गिरफ्तारियां हों और मुकदमे चलें तथा आतंकी समूहों के लोगों को आजाद घूमने, हथियार खरीदने, भारत में प्रवेश करने और हमले करने नहीं दिए जाएं।संयुक्त राष्ट्र भी ऐसे सतत कदम देखना चाहता है जिनसे आतंकियों की गतिविधियां बंद हो जाएं। भारत-पाक के बीच तनाव पर अमेरिका के आकलन से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए वाइट हाउस के अधिकारी ने कहा, 'जब तक इन समूहों को अलग-थलग नहीं किया जाता, तब तक भारत और पाकिस्तान के लिए सतत शांति हासिल करना बहुत कठिन है इसलिए इन समूहों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।

No comments