Click now

सामाजिक संस्था ने गरीब बच्चो और महिलाओ को बाटे वस्त्र चप्पल विस्कूट

सामाजिक संस्था ने गरीब बच्चो और महिलाओ को बाटे वस्त्र चप्पल विस्कूट

श्री न्यूज 24
विनय शुक्ल

कमलापुर

इस कडक द्रार गर्मी मे  संपन्न परिवार के लोगों की हालत खराब है, तो ऐसे में सड़कों पर और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले और तपती जमीन मे नगे पैर काम करने वाले  गरीबों और उनके बच्चों की क्या हालत होगी इसी दर्द को समझते हुए मुश्कान फाउण्डेशन  ने  उनके लिये चप्पले वस्त्र और अन्य जरूरी वस्तुऐ  बांटने का जो काम किया है। वह सराहनीय कदम है। हमे भी फाउण्डेशन से जुड कर   गरीबों की मदद करनी चाहिए। यह बात बधुवार को कमलापुर कस्बे के राधा क्रष्ण मन्दिर  में गरीब बच्चो और महिलाओ को वस्तू  वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी माण्डवी मिश्रा ने  कही। उन्होंनेकस्बे  के लोगों से अपील किया कि जो लोग जिन  वस्त्रों  और अन्य सामान को वह अपने प्रयोग में नहीं ला रहे हैं ऐसी वस्तुओं को अपने आस-पास की झुग्गी झोपडिय़ों में देकर गरीब लोगों का सहयोग करें ताकि वे भी  गर्मी व ठंड से अपनी बचाव कर सकें। गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इसी क्रम में मुश्कान फाउण्डेशन की चैयरमैन  की अध्यक्ष रूपा अग्रवाल ने कहाकि इन दिनों कड़ाके की ग्रामी पड़ रही है। इस स्थिति गरीब बच्चो को बहुत तकलीफ होती है वे तपती जमीन मे नगे पैर चलते है जिससे उनके कोमल पैरो मे छाले पड जाते है   इस स्थिति को देखते हुए हमारी संस्था ने निर्णय लिया कि हम लोग आर्थिकरूप से संपन्न लोगों के सहयोग से उन बच्चो को चिन्हित करके उनके लिये वस्त्र चप्पल आदि जैसी वस्तुओं  को बाटेगे । आज उसी कडी मे ये कार्यक्म आयोजित किया गया है जिसमे आधा सैकडा गरीब बच्चो और महिलाओ को वस्त्र चप्पल विस्कूट आदि बाटने का कार्य किया गया है  इस मौके पर अमन प्रीत मोहित अग्रवाल अमित अग्रवाल पंकज सिघंल निधी अग्रवाल रचित अग्रवाल आकाश बजंरगी बब्बलू जयसवाल राजेश मिश्रा संजय पाण्डेय गोगरन मिश्रा  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सचालन सुशील सिंह ने किया।

No comments