प्रीति ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा,मय आलाकत्ल अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार
लखीमपुर-खीरी
प्रीती देवी उम्र 23 वर्ष का शव थाना फरधान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोढैया में गन्ने के खेत में मिला था जिसके संबंध में थाना फरधान पर पूर्व में पंजीकृत गुमशुदगी के अभियोग को हत्या के अभियोग में शामिल किया गया।पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा उक्त घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्दशित किया गया था।थाना फरधान पुलिस द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्य संकलन व छानबीन के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र राजाराम नि0 ग्राम लालपुर मजरा भुलनपुर थाना नीमगावं जनपद खीरी
को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी के अन्य लोगो से नाजायज संबंधो व अमर्यादित आचरण से परेशान होकर गाजियाबाद से सीतापुर आया व अपनी पत्नी को लीला कुआं बुलाकर गन्ने के खेत में बांके से उसकी हत्या कर वापस दिल्ली चला गया।अभियुक्त द्वारा हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी पकरिया नहर पुल के पास करायी गयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रु० के पुरस्कार की घोषणा की गई।
बरामदगी
1.एक अदद आलाकत्ल बांका
2.एक अदद घटना में प्रयुक्त अभि0 का मोबाइल फोन

Post a Comment