Click now

भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत)के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया संगम विहार चौकी पर धरना-प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत)के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया संगम विहार चौकी पर धरना-प्रदर्शन 

श्री न्यूज़ 24
कपिल शर्मा

गाज़ियाबाद

रविवार सुबह 10:00 बजे को लोनी पुलिस की मनमानी व भ्र्ष्टाचार  के चलते आज भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत)के प्रदेश अध्यक्ष प.सचिन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया संगम विहार चौकी पर किया धरना-प्रदर्शन ।इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने बताया की 24/6/19 शाम 6:00 बजे को संगम विहार निवासी कमल कश्यप व उसकी पत्नी उमा भारती के साथ घर में घुसकर दबंगों ने लाठी डंडो पंच से हमला कर दिया था जिसमें कमल कश्यप को गंभीर चोट आई है f.i.r. होने के बावजूद हमलावरों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया  उल्टे पीड़ित पक्ष पर पुलिस दबंगों के साथ मिलकर समझौते का दवाब बना रही है इस घटना से नाराज होकर कॉलोनी वासियों ने
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के( प्रदेश अध्यक्ष )पं. सचिन शर्मा के नेतृत्व में चौकी का घेराव किया और कहा कि पुलिस प्रशासन अपना रवैया बदल लें अब दलाली नही चलेगी जनता की हर शिकायत का निवारण करे नही तो किसान यूनियन अपना दूसरा रूप दिखाने को मजबूर होगी  जिसकी जिम्मेदारी  प्रशासन की होगी
सीओ लोनी राजकुमार पांडे जी से वार्ता कर धरना समाप्त किया सीओ साहब ने कहा की दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाएंगे।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा (नीटू) पूर्व सभासद जीतपाल कश्यप देशपाल कश्यप व्यापार मंडल  अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा  कैलाश शर्मा मास्टर राजकुमार गौड़ मुकेश  शर्मा  उर्फ लंबू पंडित जी शैलेंद्र कुमार राजेश कश्यप बंटी कश्यप  महिपाल चौधरी किसान वीर बंसल सचिन गुर्जर हरिओम संदीप कुमार कविता वर्मा लक्ष्मी कश्यप सरस्वती देवी पूनम देवी ममता शर्मा रेनू कलावती आदि सैकड़ों कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

No comments