Click now

मटकोर की विधि के साथ सामूहिक उपनयन संस्कार शुरू

मटकोर की विधि के साथ सामूहिक उपनयन संस्कार शुरू

श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार

झारखंड

ब्रह्मर्षि विकास मंच, द्वारा कदमा गणेश पूजा मैदान में आज से दो दिवसीय सामूहिक उपनयन संस्कार मटकोर की विधि के साथ शुरू हुआ। मंच के द्वारा लगातार तीसरा वर्ष उपनयन कराया जा रहा है। इस वर्ष 15 बरूआ का उपनयन कराया जा रहा है। शहर के अलावा रांची के भी परिवार अपने बच्चों का उपनयन करा रहे हैं। गया के हुलासगंज से पधारे आचार्य रंगराजन जी महाराज के नेतृत्व मे आए हुए पुरोहितों द्वारा पूरी वैदिक रीति रिवाज के साथ प्रातः कलश स्थापन एवं पूजन की शुरुआत हुई। इसके उपरांत अपराह्न काल में सभी परिवार के द्वारा मटकोर की विधि की गई एवं पुरोहितों द्वारा मंडपाच्छादन और हल्दी की रस्म पूरी की गई। रात्रि में भतखई का आयोजन किया गया। इसके उपरांत संध्या बेला में आचार्य द्वारा उपनयन पर प्रवचन सुनाई गई, जिसका लाभ सैकड़ों लोगों ने लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रवीन्द्र राय, सरयू राय, अशोक चौधरी, हरिवल्लभ सिंह आरसी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज चौधरी, चंदन, प्रभात ठाकुर, रवीन्द्र तिवारी , मनोज सिंह, लगे हुए हैं।

No comments