Click now

खीरी टाउन में दिखा पुलिस का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार

खीरी टाउन में दिखा पुलिस का गैर जिम्मेदाराना  व्यवहार 

श्री न्यूज़ 24  
रोहित शुक्ला  

लखीमपुर खीरी 

खीरी टाउन मे दिखा पुलिस का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार खीरी चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह ने पूर्व भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी रुपेश शर्मा से की बदतमीजी  आपको बताते चलें  की कल रात खीरी टाउन पूर्व भाजपा मिडिया प्रभारी रूपेश शर्मा अपने घर पर खड़े थे तभी खीरी चौकी इंचार्ज सट्टा खिलाने के अभियुक्त पंडित पप्पू की तलाश पर निकले और पंडित रुपेश शर्मा से पूछताछ करने लगे आपको ज्ञात हो कि पंडित पप्पू रुपेश शर्मा के ही भाई हैं इसी वार्तालाप के दौरान खीरी चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह ने पंडित रुपेश शर्मा के साथ अभद्रता की रुपेश शर्मा के अनुसार चौकी इंचार्ज ने पूछा तेरा नाम क्या है तो पंडित रूपेश शर्मा ने अपना नाम बताया और कहा मै पंडताई भी करता हूं इस पर खीरी इंचार्ज ने कहा पंडताई करते हो तुम्हारी### मे लाठी डाल देगे और पता नहीं कितनी भद्दी गालियां दी तब रूपेश शर्मा ने भाजपा नेता को फोन किया और पूरी बात बताई फिर भाजपा नेता अश्वनी शर्मा और रुपेश शर्मा दोनों चौकी पहुच कर मामले पर रोष जताया दूसरी तरफ चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह का कहना है कि उन्होंने पंडित रुपेश शर्मा से किसी भी तरह की कोई अभद्रता या गाली गलौज नहीं की बल्कि पप्पू जोकि रूपेश शर्मा के भाई हैं इस नाते से उन्होंने पूछताछ की किसी भी तरह की अभद्रता नहीं की गई इस पूरे प्रकरण में एक बात तो स्पष्ट होती है जनता और प्रशासन दोनों को अपनी भाषा शैली पर विशेष ध्यान रखना चाहिए

No comments