Click now

बायोमैट्रिक मशीन में सिंग्नल ना होने से लोग परेशान

बायोमैट्रिक मशीन में सिंग्नल ना होने से लोग परेशान

श्री न्यूज़ 24 
आर पी गौतम

गोला गोकरन नाथ

तहसील गोला गोकरननाथ में राशन बायोमैट्रिक मशीन में सिग्नल ना आने से लाभार्थी रह रहे हैं वंचित, आपको बता दें कि मई के महीने में जहां पारा 45 डिग्री से भी ऊपर है साथ ही रमजान के रोजे भी शुरू हो गए हैं ऐसे में गरीब श्रेणी के लोग हर महीने में बटने वाले सरकारी राशन के सहारे अपने परिवार को चलाते हैं सरकार द्वारा चलाए गए इस सरकारी राशन वितरण से देश का एक तब का काफी राहत महसूस करता लेकिन सिस्टम के खराब होने से लाभार्थी अपने आप को ठगा महसूस करते हैं और मायूस होकर वितरण केंद्र से घर वापस चले जाते हैं, ऐसे में कोटेदार भी असहाय नजर आते हैं वह भी क्या कर सकते हैं जब राशन वितरण बायोमेट्रिक मशीन में सिग्नल ही नहीं आते तो वह भी क्या करें, अब ऐसे में जिम्मेदार लोगों को ऐसी समस्याओं को निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

No comments