Click now

जेबीगंज चौकी बनी बारात घर पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी

जेबीगंज चौकी बनी बारात घर  पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी

श्री न्यूज 24 
प्रांशु वर्मा

लखीमपुर खीरी

जेबीगंज पुलिस ने सोमवार को एक प्रेमी युगल की चौकी में शादी कराई और उनको आशीर्वाद देकर विदा किया। प्रेमी युगल आपस में प्यार करते हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके घर वाले उनकी शादी का विरोध कर रहे थे। यह मामला जब पुलिस के पास आया तो पुलिस ने चौकी में बने शिव मंदिर में उनकी शादी करा दी। प्रेमी सचिन कुमार निवासी रसूलपुर तफज्जुल हुसैन कोतवाली पसगवां पूनम निवासी पालअभय कचनार कोतवाली मोहम्मदी से प्यार करता है। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन घरवाले उनका विरोध कर रहे थे। प्रेमी युगल बालिग हैं। दोनों घर से भागकर आए। जंगबहादुरगंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गस्त के दौरान दोनों प्रेमी युगल संदिग्ध परिस्थितियों में दिखे तो उन्हें चौकी पर लाया गया।
पूछताछ की तो पूरी कहानी पता चली। लड़का और लड़की के परिजनों को मौके पर बुला लिया गया। दोनों को समझा बुझा कर घर भेजा जा रहा था। लड़की का पिता सर्वेश लड़की को ले जाने को तैयार नहीं हुआ। दोनों पक्ष काफी गरीब है। दोनों परिजनों को मौके पर समझाया तो लड़के के पिता खंजन लाल शादी को तैयार हो गये। दोनों लोग आपस में दूर के रिश्तेदार है। दोनों के परिजनों ने कहा कि चौकी पर ही शादी हो जाए। उसके बाद जोड़े को चौकी पर तैयार किया गया। लड़का लड़की डेढ़ वर्ष से एक दूसरे को प्यार करते थे। जंगबहादुरगंज पुलिस ने लड़का-लड़की को बैठाकर दोनों का विवाह करवाया। बारात में लड़की पक्ष व लड़का पक्ष के रिश्तेदारों व परिजनों ने शादी के बाद आशीर्वाद दिया। शादी के दौरान जंगबहादुरगंज चौकी पर काफी भीड़ जमा हो गई। चौकी पर हुई प्रेमी युगलों की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। वहीं जंगबहादुरगंज चौकी पुलिस की जनता ने जमकर तारीफ की।

No comments