Click now

बिजली विभाग की लापरवाही से एक संविदा कर्मचारी बिजली के करंट से झुलसा हालत गंभीर जिला अस्पताल किया गया रेफर

बिजली विभाग की लापरवाही से एक संविदा कर्मचारी बिजली के करंट से झुलसा हालत गंभीर जिला अस्पताल किया गया रेफर

श्री न्यूज 24
आर पी गौतम

गोला गोकर्ण नाथ खीरी

संविदा कर्मचारी की बिजली से झुलसने से हुई गंभीर हालत जिला अस्पताल किया गया रेफर आपको बताते चलें कि कोतवाली गोला के अंतर्गत निसार अहमद पुत्र नसरुद्दीन उम्र 48 वर्ष निवासी जलालपुर एक संविदा कर्मचारी है ।जो अलीगंज फीडर संविदा पर काम कर रहा था । जिसमें अचानक बिजली आ जाने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसने के बाद 108 नंबर से सीएससी गोला लाया गया ।वहां से उसकी  हालत नाजुक बताई गई और उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।आए दिन विद्युत कर्मचारियों में जो संविदा पर हैं या तो उसकी मौत हो जाती है ।या झुलस कर गंभीर घायल हो जाते हैं ।लेकिन अभी तक विद्युत विभाग ने कोई भी समस्या का निदान नहीं किया है ।ना तो विद्युत विभाग की कान पर जूं रेंग  रही है। इससे क्या समझा जाए कि विद्युत विभाग मे जो संविदा कर्मचारी है वह अपनी जान जोखिम मे  डालकर काम करते रहे और अपनी जान गवाते रहे ।

No comments