चुनावी खर्च में भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा सबसे आगे

श्री न्यूज़ 24
प्रांशु वर्मा
लखीमपुर खीरी
खीरी जिले के अंतर्गत धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में जमकर रुपये खर्च किये। भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने सबसे अधिक 64.50 लाख रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार जितिन प्रसाद रहे, उन्होंने 60 लाख रुपये खर्च किए। गठबंधन प्रत्याशी अरशद इलियास सिद्दीकी 54 लाख रुपये खर्च करके तीसरे स्थान पर रहे। अभी इसमें मतगणना के दिन तक हुए खर्च का ब्योरा जुड़ना शेष है।
धौरहरा सीट पर कुल आठ प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के बाद सभी के भाग्य का फैसला अब 23 मई को होगा। इस बीच निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों की ओर से चुनाव में खर्च किये गए रुपयों के हिसाब किताब पर नजर रखे हुए है। सबसे ज्यादा खर्च प्रचार में लगी गाड़ियों पर हुआ है। प्रमुख दलों के तीनों प्रत्याशियों ने करीब 100 गाड़ियां प्रचार में लगाई थीं। इन गाड़ियों में बैठकर जाने वाले कार्यकर्ताओं का भी खर्चा जोड़ा गया है। मसलन गाड़ी में बैठकर जाने वाले प्रति कार्यकर्ता पर 270 रुपये के हिसाब से खर्च जोड़ा गया है। इसी तरह चुनावी रैलियों में भी खासी रकम खर्च हुई है। तीनों प्रमुख दलों भाजपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने के लिए स्टार प्रचारक भी चुनावी जनसभा करने आए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मलखान सिंह ने 4.25 लाख रुपये खर्च किए हैं। इनके पक्ष में प्रचार करने कोई स्टार प्रचारक नहीं आया और न ही कोई चुनावी जनसभा हुई। इसके अलावा बहुजन अवाम पार्टी के अनिल राजवंशी, हिंदुस्तान निर्माण दल की बलजीत कौर, शिवसेना प्रत्याशी मुकेश कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी रीतू वर्मा का चुनावी खर्च पचास-पचास हजार में ही सिमट गया है। व्यय प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि चार मई 2019 तक हुए खर्च का ब्योरा प्रत्याशियों ने दिया है। अभी मतदान से लेकर मतगणना के दौरान हुए खर्च का ब्योरा जोड़ा जाएगा।

Post a Comment