Click now

दुधवा में शाकाहारी वन्यजीवों की गणना का कार्य शुरू मैलानी रेंज के बरौछा नाले में दिखे बारहसिंगाँ के झुँड हर तीसरे साल की जाती है शाकाहारी वन्यजीवों की गणना

दुधवा में शाकाहारी वन्यजीवों की गणना का कार्य शुरू
मैलानी रेंज के बरौछा नाले में दिखे बारहसिंगाँ के झुँड
हर तीसरे साल की जाती है शाकाहारी वन्यजीवों की गणना

श्री न्यूज़ 24
विमलेश कुमार चौधरी

मैलानी(खीरी)

दुधवा टाइगर रिजर्व में शाकाहारी वन्यजीवों की गणना का काम शुरू हो गया है ।इस दौरान सम्बंधित बीटों से फील्ड कर्मियों को मैलानी के जंगल और बरौछा नाले में शाकाहारी और माँसाहारी वन्यजीवों के पगचिह्न मिले और प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दिये वन्यजीवों की गणना भी की गई।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया है कि डीटीआर में शामिल दुधवा नेशनल पार्क,बफरजोन और कतर्नियाघाट में वर्ष 2019-20 में शाकाहारी और माँसाहारी वन्यजीवों की गणना का काम शुरू हो गया है ।उन्होंने बताया है कि ये गणना तीन चरणों मे सम्पन्न होगी ।पहले चरण की गणना 9/05/2019 गुरुवार प्रातः पाँच बजे से शुरू हुई जो की शाम पाँच बजे तक जारी रही ।16 मई और 23 मई को यही परक्रिया फिर से दोहराइ जायगी । इसी दौरान डीटीआर बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट स्थित बौराछा नाले में फील्ड कर्मी व वन रक्षक मोहम्मद उमर,राजेन्द्र वर्मा आदि को बारहसिंगाँ और हिरनों के झुँड दिखाई पड़े ।

इसके अलावा बहुतायत संख्या में हिरन,कांकड़,चीतल, मोर,सांभर,पाढ़ा,वनगाय नीलगाय,जंगलीसुअर,फिशिंग कैट,बिज्जू ,सारस और बड़ी संख्या में स्थानीय जलीय जीव दिखाई दीये जिनकी गणना फील्ड कर्मियों के द्वारा की गई ।
एफडी रमेश कुमार पांडेय ने बताया है कि डीटीआर में शामिल सभी 144 बीटो में वन्यजीवो की गणना तीन चरणों मे सम्पन्न की जायेगी ।उन्होंने बताया है कि प्रत्येक बीट में फील्ड कर्मचारियों की टीम गठित कर गणना का कार्य पैदल किया जा रहा है ।इस दौरान जंगल और इससे सटे रास्तों पर मिलने वाले टाइगर ,चीता,भालू आदि के प्रत्यक्ष रूप से दिखाई पड़ने और मिलने वाले पगचिह्न की भी गणना होगी ।

हाथियों और गैंडौं की भी होगी गणना

एफडी रमेश कुमार पांडेय ने बताया है कि शाकाहारी वन्यजीवों की गणना के दौरान दुधवा टाइगर रिजर्व के तीनों प्रभागों में हाथियों और गैंडों की गणना भी की जायेगी ।

2016 में शाकाहारी वन्यजीव...

बारहसिंगा -2226
चीतल - 18427
जंगली सूअर - 12856
सांभर - 219
भालू - 102
सेही - 549
गैंडा - 42
फिशिंग कैट - 164

बॉक्स

दुधवा नेशनल पार्क की बफरजोन दुधवा और कतर्नियाघाट डिवीजनो में वनाधिकारीयों और कर्मचारियों की 134 यूनिट गणना के काम मे लगाई गई है जिसमे दुधवा में 47,बफरजोन46,कतर्नियाघाट में 41 यूनिट शाकाहारी वन्यजीवों की गणना कर रही है।तीन चरणों की गणना के बाद ये पता चलेगा कि पिछली गणना के बाद से इन वन्यजीवों की आबादी किस अनुपात में बढ़ी है ।
रमेश कुमार पांडेय
फील्ड डायरेक्टर,
दुधवा टाइगर रिज़र्व लखीमपुर खीरी

No comments