रोटरी साउथ एन्ड ने जिला महिला अस्पताल में लगाई सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन

श्री न्यूज़ 24
कपिल शर्मा
गाजियाबाद
रोटरी क्लब गाजियाबाद साउथ एन्ड ने मदर्स डे के अवसर पर जिला महिला अस्पताल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाई। जिससे यहां अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों को अब बाजार से बेहद कम दाम पर इस मशीन से सैनिटरी पैड मिल सकेगा। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने रोटरी क्लब साउथ एन्ड द्वारा महिला अस्पताल को सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन उपहार स्वरूप देने पर क्लब के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब के इस सहयोग से यहां अस्पताल में आने वाली गरीब महिला मरीजों को बेहद लाभ मिलेगा। मुश्किल दिनों में वह भी स्वछता के साथ आने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेंगीं। अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने सीएमएस डॉ. त्यागी को भविष्य में भी क्लब द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ. अरुणा अग्रवाल, डॉ. अरुणा सिंघल, रणवीर कौर, पंकज गर्ग, इंदरप्रीत, पुष्पी, ऋचा, मीनाक्षी, ऋतु, सारिका, मीनू, भावना आदि उपस्थित थीं।

Post a Comment