प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा शुरू की एक नई पारी

श्री न्यूज़ 24
आदित्य सिंह
नई दिल्ली
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक नई पारी की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा देने के बाद प्रियंका ने शिवसेना का दामन थाम लिया है। प्रियंका ने उध्दव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना का हाथ थामा।
आपको बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी ने बीते दिनों अपनी पार्टी से नाराजगी ज़ाहिर की थी। प्रियंका चतुर्वेदी का कहना था कि उनकी पार्टी ऐसे गुंडों को तवज्जो दे रही है, जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं।
प्रियंका ने लिखा, कि जो लोग मेहनत कर अपनी जगह बना रहे हैं, उनके बदले ऐसे लोगों को तवज्जो मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं।उन्होंने लिखा कि जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। इनका बिना किसी कड़ी कार्रवाई के बच जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Post a Comment