पुत्री की शादी के दिन पिता ने फंदा लगाकर दी जान

श्री न्यूज़ 24
प्रियांशु वर्मा
फरधान
बेटी की बारात आने के दिन घर से नाराज होकर गए पिता का शव दूसरे दिन कालाडुंड गांव के बाहर आम के बाग में लटकता मिला। बेटी की विदाई के साथ घर पहुंची इस खबर से सभी स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना फरधान के गांव पीरपुर निवासी मृतक रामकेश (55) की पुत्री मौसमी की शुक्रवार की शाम बारात आनी थी। शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। बताते हैं कि रामकेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शादी के दिन किसी बात को लेकर उनकी अपने छोटे बेटे भुल्लू से थोड़ी सी कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह घर से चले गए और शाम तक न लौटे तब परिजनों ने आस-पास उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद परिजन बारात की खातिरदारी में जुट गए। दूसरे दिन शनिवार को कालाडुंड गांव के पश्चिम स्थित आम के बाग में अमिया बीनने गई गांव की एक महिला ने शव को लटकते देखा। उसने गांव आकर यह बात लोगों को बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। शव की शिनाख्त पीरपुर निवासी रामकेश के रूप में हुई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक ने मकोय की लटों का फंदा बनाया था। आत्महत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था।लोकेश कुमार, विवेचक थाना फरधान

Post a Comment