प्रेम संबंधों के चलते गई दो नाबालिग लड़कियों की जान
दो नाबालिग लड़कियों की गला घोंटकर की गई हत्या
श्री न्यूज़ 24
आदित्य सिंह
जनपद खीरी
थाना पसगवां व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम जीराबोझी में घटित दो नाबालिग लड़कियों अंजनी पुत्र लक्ष्मण उम्र लगभग 13 वर्ष व राजनंदिनी पुत्री हरिश्चंद्र उम्र लगभग 14 वर्ष की हत्या की घटना जिसके संबंध में थाना पसगवां पर मु०अ०सं० 74/19 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत है, का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए हत्या के अभियुक्तों राम रीतल, नेतराम व राहुल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राहुल जो कि राजनंदिनी पुत्री हरिश्चंद्र का बड़ा भाई है, के अंजनी पुत्री लक्ष्मण से तथा अभियुक्त रामरीतल व नेतराम,जो कि अंजनी के चाचा और चचेरा भाई है, के राजनंदनी से अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन अंजनी को गांव के आनंद से बात करते हुए राजनंदिनी के भाई आशीष ने देखा और घर जाकर राहुल को ये बात बताई। तब राहुल,नेतराम व रामरीतल लड़कियों के पास गए तथा अंजनी को मारा पीटा व गला घोंटकर हत्या कर दी। यह सब देखकर जब राजनंदिनी वहां से भागी तो इस डर से कि राजनंदिनी गांव में जाकर इसके बारे में सभी को बताएगी इसलिए उसे भी दौड़ा कर टावर के पास पकड़ लिया व वहीं पर गला घोंट कर उसकी भी हत्या कर दी। बाद में अंजनी के शव को कंधे पर लादकर टावर तक लाये तथा इन दोनों हत्याओं को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से अभियुक्तगण द्वारा दोनों शवों को हाईटेंशन टावर से उन्हीं लड़कियों के दुपट्टे से लटका दिया गया था। उक्त घटना के सफल अनावरण में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा 20,000 रु० का पुरस्कार दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
राम रतन पुत्र प्रहलाद उम्र 28
नेतराम पुत्र भाईलाल उम्र 22 राहुल पुत्र हरिश्चंद्र उम्र 24
बरामदगी
दुपट्टा दो
चप्पल 2 जोड़ी
कंघा एक
हेयर बैंड 1
गुटका रैपर दो

Post a Comment